,

संभल : धूमधाम से मनाया गया बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन

Sambhal: Baba Khatu Shyam's birthday celebrated with great pomp

उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की मिनी वृंदावन कही जाने वाली चांद सी नगरी चंदौसी में बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शोभायात्रा की शुरुआत खुर्जा गेट स्थित शीतला माता मंदिर से की गई। रथ पर बाबा खाटू श्याम का आकर्षक सिंहासन विराजमान था। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण किए हुए हाथों में झंडा लेकर बाबा के भजनों पर झूमते-नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा का मार्ग हुसैनी बाजार, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार से होकर मुरादाबाद गेट स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर तक गया, जहां पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ।

डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। सड़कों के दोनों ओर लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह जलपान व प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए थे।

बाबा खाटू श्याम के जयकारों से गूंजते शहर में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा से परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…