इंदौर के केमिकल गोडाउन में भीषण आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
इंदौर के केमिकल गोडाउन में भीषण आग, दो महिलाएं जिंदा जलीं

शहर के राऊ स्थित आरआर कैट रोड पर शनिवार शाम एक केमिकल गोडाउन में भीषण आग लग गई। हादसे में दो महिलाएं जिंदा जल गईं, जबकि वहां मौजूद दो बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि आग एकादशी की पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से भड़की थी, जिसने थिनर से भरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया।

थिनर से भरे ड्रमों ने बढ़ाई आग, दो महिलाओं की मौत

घटना शाम करीब 6:30 बजे स्वास्तिक इंटरप्राइजेज केमिकल गोडाउन में हुई। गोडाउन में थिनर स्टोर होता था, जिससे आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 7:45 बजे आग पर काबू पाया। सर्चिंग के दौरान दो महिलाओं के शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान रामकली पति हरिदास अहिरवार (50) और ज्योति पति मनोज नीम (38) के रूप में हुई।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। गोडाउन राऊ निवासी भैया लाल मुकाती का बताया जा रहा है, जिसे सिंधी कॉलोनी निवासी सूरज वाधवानी ने किराए पर ले रखा था। गोडाउन में रखे थिनर के ड्रमों की वजह से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय