उत्तरप्रदेश बन सकता अगला स्पोर्ट्स हब: 2017 से अब तक 18 हज़ार खेल मैदान विकसित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उत्तरप्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तरप्रदेश में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। साल 2017 से अब तक प्रदेश में 18,000 से अधिक खेल मैदान विकसित किए जा चुके है। प्रदेश में कई स्टेडियम, बहुद्देश्यीय हॉल, तरणताल और सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके है। सरकार की कोशिश है कि, ग्रामीण युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मुहैया हो सके। खेल मैदानों में रनिंग ट्रैक बनने से सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों की तैयारी करने वालों नौजवानों को मदद मिल रही है।

योगी सरकार के प्रयासों से युवाओं में खेलों के प्रति लगातार आकर्षण बढ़ रहा है। प्रदेश में आज विश्वविद्यालय स्तर पर लीग और गांव स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी है। जिसने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म प्रदान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों को तैयार किया गया है।

खिलाड़ियों के लिए सरकारी सुविधाएं

प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश में 84 स्टेडियम, 67 बहुद्देश्यीय हॉल, 38 तरणताल, 15 सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम और 3 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक तैयार हैं। इसके अलावा 2 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 16 छात्रावास, 47 अत्याधुनिक जिम, 20 सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और 19 डॉरमेट्री खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश में 2 जूडो हॉल, 13 कुश्ती हॉल, 6 शूटिंग रेंज, 2 इंडोर वॉलीबाल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल, 14 सिंथेटिक बॉस्केट बॉल कोर्ट प्रदेश के अंदर बनकर तैयार हुए हैं।

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार

Fertilizer Seizure: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध 603 बोरी खाद जब्त, कालाबाजारी पर नकेल

Fertilizer Seizure: फिंगेश्वर और छुरा में उर्वरक विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई Fertilizer

Owaisi का बयान- सड़क पर नमाज गलत है तो सभी धर्मों के जुलूसों और आयोजनों पर भी लागू हों समान नियम

Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक ईद मिलाप कार्यक्रम को संबोधित

Indore: विश्वविद्यालय की साख से समझौता नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की गरिमा,