सागर: स्कूल बना शराब पार्टी का अड्डा, वीडियो हुआ वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सागर: स्कूल बना शराब पार्टी का अड्डा, वीडियो हुआ वायरल

Reporter: Mukul Shukla, Edit By: Mohit Jain

सागर जिले के खुरई ब्लॉक के गढ़ौला जागीर स्थित सीएम राइज़ स्कूल में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के प्राचार्य आर.पी. नामदेव और पीटीआई संदीप सिंह ठाकुर का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों स्कूल परिसर में बैठकर शराब पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने पकड़ा, सबूत मिटाने की कोशिश

ग्रामीणों को कुछ दिनों से जानकारी मिल रही थी कि स्कूल में ही शराब पार्टी होती है। जब ग्रामीणों ने छापा मारा, तो दोनों प्राचार्य कक्ष में बैठकर शराब पी रहे थे। उसी समय लाइट चली गई, और जैसे ही ग्रामीण कमरे में पहुंचे, शराब को फर्श पर फैला दिया गया ताकि सबूत न मिल सके।

विरोध करने पर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। इसी दौरान पीटीआई के परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध करने वाले एक ग्रामीण की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि पीटीआई का कई महीने पहले ट्रांसफर हो चुका है, फिर भी वह स्कूल में ही बना हुआ है।
पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित