,

सोना ₹1,196 महंगा होकर ₹1.21 लाख पर पहुंचा: इस साल अब तक 44,653 रुपए बढ़ा भाव

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोना ₹1,196 महंगा होकर ₹1.21 लाख पर पहुंचा: इस साल अब तक 44,653 रुपए बढ़ा भाव

BY: MOHIT JAIN

देश में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। 31 अक्टूबर को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1,196 महंगा होकर ₹1,20,815 पर पहुंच गया।

कल यानी 30 अक्टूबर को सोने का भाव ₹1,19,619 प्रति 10 ग्राम था। इस महीने 17 अक्टूबर को सोने ने ₹1,30,874 का ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, इसके बाद से कीमत में ₹10,059 की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। आज चांदी ₹2,359 बढ़कर ₹1,49,142 प्रति किलोग्राम हो गई। 30 अक्टूबर को इसका भाव ₹1,46,783 प्रति किलो था। इसी महीने चांदी ₹1,78,100 प्रति किलो के सर्वाधिक स्तर पर पहुंची थी, जिसके बाद इसमें करीब ₹28,958 की गिरावट आई।

इस साल सोने में ₹44,653 और चांदी में ₹63,125 की बढ़ोतरी

वर्ष 2025 में अब तक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला है।

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,20,815 पर पहुंच गया है।

वहीं चांदी का भाव ₹86,017 से बढ़कर ₹1,49,142 प्रति किलो हो गया है।
इस तरह साल की शुरुआत से अब तक सोना ₹44,653 और चांदी ₹63,125 महंगी हो चुकी है।

IBJA के रेट्स का महत्व

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट्स में थोड़ी भिन्नता रहती है।
यही दरें RBI के सोवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और बैंकों के गोल्ड लोन रेट्स तय करने में आधार बनती हैं।

Gold Price Today: 5 हफ्ते के शिखर पर पहुंचा सोना, MCX पर निकला 99,000 के  पार, आगे और कितनी आएगी तेजी - gold price today gold reached a 5 week peak  crossed

सोना खरीदते समय रखें ये दो बातें ध्यान में

सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें:
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है। यह अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे – AZ4524) के रूप में होता है, जो बताता है कि सोना कितने कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें:
खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) या अन्य विश्वसनीय सोर्स से जांचें। ध्यान दें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता