,

नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को बनाया बंधक, 6 लाख की लूट कर फरार

खनियाधाना: नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को बनाया निशाना, बंधक बनाकर की लाखों की लूट

Reporter: Mukesh Prajapati, Edit By: Mohit Jain

खनियाधाना के ग्राम चमरौआ में देर रात चार नकाबपोश लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने दंपति को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की, जिससे दोनों के दांत टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

जानकारी के मुताबिक, लुटेरे घर से करीब 500 ग्राम चांदी, 3 तोला सोना और नकदी लेकर फरार हो गए। लूट की कुल रकम लगभग 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही खनियाधाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लूट का सुराग लगाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच रही है। पुलिस ने गांव में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश तेज कर दी है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…