,

अनूपपुर की बेटी बसंती देवी ने रचा इतिहास, 27 हजार फीट ऊंचे पर्वत पर लहराया परचम

- Advertisement -
Ad imageAd image
अनूपपुर की बेटी बसंती देवी ने रचा इतिहास, 27 हजार फीट ऊंचे पर्वत पर लहराया परचम

Reporter: Punit Sen, Edit By: Mohit Jain

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की बेटी बसंती देवी ने अपने साहस, मेहनत और अटूट संकल्प से इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में 27 हजार फीट ऊंचे पर्वत पर फतह कर बसंती ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।

गांव में खुशी की लहर, विधायक ने किया सम्मानित

पर्वतारोहण से लौटने पर बसंती देवी जब अपने गृहग्राम पहुंचीं तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मध्यप्रदेश की पहली 19 वर्षीय पर्वतारोही
बसंती देवी अब मध्यप्रदेश की पहली 19 वर्षीय पर्वतारोही बन गई हैं, जिन्होंने इतनी ऊंचाई पर पर्वत फतह किया है। उनके स्वागत के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बधाइयों का तांता लग गया।

संघर्ष से मिली सफलता

बसंती देवी की यह सफलता आसान नहीं थी। दो पर्वतारोहण कोर्स पूरे करने के बाद जब वे अंतिम प्रशिक्षण की तैयारी कर रही थीं, तब आर्थिक तंगी उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन गई। लेकिन अनूपपुर जिले की मीडिया ने उनकी कहानी प्रकाशित की, जिसके बाद कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन ने आगे बढ़कर मदद की।

प्रेरणा बनी बसंती देवी
आज वही बसंती देवी मेहनत, लगन और इच्छाशक्ति की मिसाल बनकर लौटी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के