क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसान और व्यापारी बेहाल, सरकार से मुआवजे की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Jitendra

खेतिया (बड़वानी)। बड़वानी जिले के खेतिया और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कपास, मक्का और सोयाबीन की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं, वहीं खलिहानों में रखी उपज भी भीगकर खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है, जबकि व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने किसानों से जो मक्का खरीदी थी, वह अब अंकुरित होने लगी है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

खेतों में पानी भरा, कटाई पर रोक

लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है और मिट्टी में नमी बढ़ गई है। इससे फसलों की कटाई का काम पूरी तरह रुक गया है। जो फसलें पहले ही काटकर खलिहानों में रखी गई थीं, वे भी भीग गई हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और बाजार मूल्य पर असर पड़ रहा है। किसान अब अपनी मेहनत और पूंजी दोनों के डूबने की चिंता में हैं।

किसानों की पीड़ा: लागत भी नहीं निकल पा रही

खेतिया के युवा किसान राकेश चौधरी ने बताया कि उन्होंने करीब 6 एकड़ में मक्का और 3 एकड़ में कपास की फसल लगाई थी। लगातार बारिश से मक्का में नमी बढ़ने के कारण फसल खराब हो गई है। राकेश ने कहा—

“मक्का अब इतनी गीली हो चुकी है कि थ्रेशर से निकालना भी संभव नहीं है। इस स्थिति में हमारी लागत भी नहीं निकल पाएगी।”

व्यापारियों को भी नुकसान

मक्का खरीदकर रखने वाले कई व्यापारियों के गोदामों में मक्के के ढेर अंकुरित हो गए हैं, जिससे उन्हें लाखों का घाटा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि यह प्राकृतिक आपदा है और सरकार को मुआवजे या राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

सरकार से राहत की गुहार

किसान और व्यापारी दोनों ही वर्गों ने सरकार से तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द मदद नहीं मिली, तो अगली फसल की तैयारी पर भी असर पड़ेगा।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और