बुलंदशहर में पुलिस और बाइक लुटेरे की मुठभेड़: गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, साथी पहले ही गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
बुलंदशहर में पुलिस और बाइक लुटेरे की मुठभेड़: गोली लगने से घायल हुआ आरोपी, साथी पहले ही गिरफ्तार

Reporter: Suresh Bhati, Edit By: Mohit Jain

बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बाइक लूट के मामले में वांछित लुटेरा अरुण गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी हापुड़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

4 माह पूर्व की थी बाइक लूट

पुलिस के अनुसार, चार महीने पहले आरोपी अरुण ने अपने साथी के साथ मिलकर शिकारपुर इलाके में बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसका साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और जेल भेजा जा चुका है।

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अरुण पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रात्रि चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

घटना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान हुई, जब पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया। रोकने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी