वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट से हड़कंप: अदानी ग्रुप में 3.9 अरब डॉलर निवेश को लेकर एलआईसी पर सरकारी दबाव का दावा, बीमा कंपनी ने किया खंडन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली | अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट की एक नई इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट ने भारतीय वित्तीय जगत में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सरकारी अधिकारियों के निर्देश पर अदानी समूह की कंपनियों में लगभग 3.9 अरब डॉलर (करीब 32,000 करोड़ रुपये) का निवेश किया।

अख़बार के अनुसार, यह निवेश किसी सामान्य व्यावसायिक निर्णय का हिस्सा नहीं था, बल्कि कथित तौर पर एक “सरकारी दबाव में बनाई गई रणनीति” के तहत हुआ। रिपोर्ट में आंतरिक दस्तावेज़ों और ईमेल संवादों का हवाला देते हुए कहा गया है कि एलआईसी प्रबंधन को इस निवेश को मंजूरी देने के लिए बाध्य किया गया था।

विपक्ष का हमला: “जनधन से कारपोरेट को फायदा”

रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी और कई विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे “जनता के पैसों का कॉर्पोरेट लाभ के लिए दुरुपयोग” बताते हुए मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) और लोक लेखा समिति (पीएसी) से जांच कराने की मांग की है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, “अगर सरकारी दबाव में एलआईसी को किसी निजी समूह में भारी निवेश करने के लिए मजबूर किया गया, तो यह न केवल निवेशकों के हितों के खिलाफ है बल्कि संस्थागत स्वायत्तता पर भी सवाल उठाता है।”

एलआईसी का जवाब: “आरोप बेबुनियाद और भ्रामक”

विवाद गहराने के बाद एलआईसी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को “भ्रामक, तथ्यहीन और निराधार” बताया। कंपनी ने कहा, “हमारे सभी निवेश नियमों और पेशेवर विश्लेषण के आधार पर किए जाते हैं। एलआईसी ने किसी भी बाहरी दबाव या अनुचित प्रभाव में आकर कोई निर्णय नहीं लिया है। अदानी समूह में निवेश हमारे पोर्टफोलियो रणनीति का हिस्सा था, जो दीर्घकालिक लाभ और स्थिरता को ध्यान में रखकर किया गया।”

अदानी समूह पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

यह पहली बार नहीं है जब अदानी समूह पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवाल उठे हों। इससे पहले 2023 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने भी समूह पर “स्टॉक मैनिपुलेशन और लेखा गड़बड़ी” के आरोप लगाए थे, जिससे कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि, अदानी समूह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक