भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक करेगा बांग्लादेश दौरा, शेख हसीना के लगाए प्रतिबंध के बावजूद मिली अनुमति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: yoganand Shrivastva

ढाका। भारत में वॉन्टेड कट्टरपंथी जाकिर नाइक को बांग्लादेश यात्रा की अनुमति मिल गई है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उसके दौरे को मंजूरी दी है। वर्तमान में नाइक मलेशिया में रह रहा है, जहां वह भारत से भागकर शरण लिए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, जाकिर नाइक 28 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक बांग्लादेश में रह सकता है। आयोजनकर्ताओं का दावा है कि इस कार्यक्रम को सरकार की औपचारिक स्वीकृति मिली है और प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग दिया जा रहा है।

भारत के विरोध में माना जा रहा फैसला

विश्लेषकों के अनुसार, यूनुस सरकार का यह कदम भारत के हितों के विपरीत है। भारत ने जाकिर नाइक को आतंकी फंडिंग और धार्मिक कट्टरता फैलाने के आरोपों में अपराधी घोषित कर रखा है। भारतीय एजेंसियां कई बार मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ढाका आतंकी हमले से जुड़ा था नाम

बता दें कि वर्ष 2016 में ढाका के हॉली आर्टिसन बेकरी पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद बांग्लादेश में जाकिर नाइक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस हमले में 20 लोगों की हत्या हुई थी, जिनमें 9 इतालवी, 7 जापानी, एक अमेरिकी और एक भारतीय नागरिक शामिल थे। जांच के दौरान पता चला कि इस हमले में शामिल दो आतंकवादी जाकिर नाइक के कट्टर समर्थक थे और सोशल मीडिया पर उसके भाषणों से प्रभावित थे।

शेख हसीना सरकार ने लगाया था बैन

हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने जाकिर नाइक के बांग्लादेश में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। उस समय नाइक के 1.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स थे, जिनमें से लगभग 40 लाख फॉलोअर्स बांग्लादेश से थे।

पाकिस्तान दौरा भी कर चुका है नाइक

फरवरी 2025 में जाकिर नाइक पाकिस्तान की यात्रा पर भी गया था, जहाँ उसने कई धार्मिक सभाओं को संबोधित किया था। अब बांग्लादेश का यह दौरा एक बार फिर विवाद खड़ा कर रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि जिस देश ने कभी उसके प्रवेश पर रोक लगाई थी, वही अब उसे स्वागत देने की तैयारी में है।

भारत में चल रहे हैं गंभीर आरोप

भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जाकिर नाइक के खिलाफ यूएपीए (UAPA) के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है। नाइक पर आरोप है कि उसने अपने भाषणों और चैनल के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेला और आतंकवाद को वैचारिक समर्थन दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा