गुना: जमीन विवाद में किसान को थार से कुचल कर मार डाला, बीजेपी नेता पर हत्या का आरोप, 14 पर FIR

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Guna: Farmer crushed to death by a Thar in a land dispute; BJP leader charged with murder; FIR against 14

report_ vikas bhargava, by: vijay nandan

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हुई। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने किसान रामस्वरूप नागर (40) को कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिलाओं से अभद्रता, बेटियों के कपड़े फाड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रामस्वरूप अपनी पत्नी विनोद बाई और दो बेटियों—तनीषा (17) और कृष्णा (17) के साथ खेत जा रहे थे। तभी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष ने किसान पर थार गाड़ी चढ़ा दी। घटना में रामस्वरूप के दोनों हाथ और पैर टूट गए। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दोनों बेटियों के साथ अभद्रता की गई और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

6 बीघा ज़मीन को लेकर था विवाद

खबरों मुताबिक यह विवाद लगभग छह बीघा भूमि को लेकर था। रामस्वरूप का झगड़ा पड़ोसी कन्हैया लाल नागर (पचलावड़ा, राजस्थान) से चल रहा था। इस विवाद को लेकर करीब 10–15 लोगों ने एक साथ किसान परिवार पर हमला बोला। ग्रामीणों की मदद से घायलों को फतेहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में गंभीर हालत में भोपाल ले जाते समय रामस्वरूप की मौत हो गई।

मुख्य आरोपी बीजेपी नेता महेंद्र नागर

इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में स्थानीय बीजेपी नेता महेंद्र नागर का नाम सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह छोटे किसानों को डराकर उनकी जमीन हड़पने की कोशिश करता था। पुलिस ने महेंद्र नागर उसके परिवार की तीन महिलाओं और 14 अन्य लोगों पर हत्या, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

उक्त पर से थाना फतेहगढ़ में आरोपी महेंद्र नागर एवं जितेंद्र नागर सहित कुल 14 नामजद आरोपियों के विरुद्ध समय 22:52 बजे अपराध क्रमांक 270/25 धारा-109 (1), 296,351 (3),115 (2),126 (2), 324(2), 118 (1),191 (2),191 (3),190,103 (1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एसडीओपी विवेक अष्टाना के अनुसार “दोनों परिवारों के बीच जमीन का पुराना विवाद था। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश शुरू कर दी है। सभी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का