,

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से पहले उठी युवक की अर्थी

Tragic road accident in Agra: Youth's funeral procession before wedding

आगरा में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े सात लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मारे गए लोगों में महिला बबली, कृष, कमल, भानु प्रताप और बंटेश शामिल हैं। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक कृष की आज दिल्ली की रहने वाली एक महिला से कोर्ट मैरिज होनी थी। शादी से पहले वह कपड़े खरीदने जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे में कृष की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार और रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस के अनुसार, देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े सात लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल लोगों का उपचार जारी है।

थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…