,

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 25 अक्टूबर 2025

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 25 अक्टूबर 2025

मध्यप्रदेश में त्योहारी और घटनाओं से भरा दिन रहा। भोपाल से इंदौर तक धार्मिक आस्था, खेल, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। कहीं छठ पूजा की तैयारी में श्रद्धा झलक रही है तो कहीं खेल मैदान में मुकाबले की गर्मी है। पढ़िए प्रदेश की 10 बड़ी खबरें:

1. आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा
भोपाल में छठ पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल है। शहर के 52 घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां लाखों श्रद्धालु सूर्य उपासना में शामिल होंगे।

2. ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, आज 3 बजे से मुकाबला
इंदौर में विमेंस वर्ल्ड कप का पांचवां मैच आज खेला जाएगा। इस मैच के नतीजे से तय होगा कि भारत सेमीफाइनल में किस टीम का सामना करेगा।

3. रिटायर्ड आबकारी अधिकारी से फिर मिला करोड़ों का सोना
इंदौर में छापेमारी के दौरान अफसर की बेटी, बेटा और बहू के लॉकर से पौने चार करोड़ के सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

4. दिवाली पर कचरा कैफे पर पहुंचा 12 टन कचरा
भोपाल में लोगों ने सफाई के प्रति जागरूकता दिखाई। दिवाली के बाद 12 टन कचरा जमा हुआ, जिसमें तीन टन कपड़े शामिल थे।

5. पेंट हाउस में नहीं लगा था फायर अलार्म
इंदौर में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि शोरूम मालिक के फेफड़ों में कार्बन मोनो ऑक्साइड पहुंची थी। आग के दौरान फायर अलार्म न होने से हादसा बढ़ गया।

6. इंदौर में व्यापारियों ने मनाया GST उत्सव
धनतेरस पर देशभर में करीब सात हजार करोड़ का सोना बिका। इंदौर के व्यापारियों ने इसे आर्थिक मजबूती का संकेत बताते हुए जीएसटी उत्सव मनाया।

7. बिजली विभाग की रिपोर्ट पर सवाल
ग्वालियर में बिजली विभाग ने केवल 10 मिनट की कटौती की रिपोर्ट भेजी है, जबकि लोग घंटों की बिजली कटौती झेल रहे हैं।

8. 53 साल की उम्र में दौड़ेंगे MP के ‘फ्लाइंग अफसर’
भोपाल के अधिकारी चेन्नई में एशिया मास्टर्स चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। वे 28 देशों के एथलीट्स के साथ ट्रैक पर उतरेंगे।

9. रिटायर्ड आबकारी अफसर के दो और लॉकर में मिला सोना
इंदौर में भदौरिया के दो और लॉकर खोलने पर 3.84 करोड़ का तीन किलो सोना बरामद हुआ है। जांच एजेंसियां अभी और कार्रवाई कर रही हैं।

10. गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि बढ़ाने की मांग
भोपाल में एलपीजी डिलीवरी कर्मी 29 अक्टूबर को मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे। उनकी मांग है कि 6 नवंबर तक राशि न बढ़ाई गई तो वे हड़ताल पर जाएंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…