फतेहपुर में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल, लाठी-डंडों से हुई मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A fierce clash broke out between two groups in Fatehpur, with sticks and rods being used.

चार लोग घायल, वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गुरुवार देर शाम दो पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते और गालियां देते हुए देखा जा सकता है।

सूचना मिलते ही थरियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थरियांव थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ है। मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी