बरेली में दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Video of a police officer's high-handedness goes viral in Bareilly, SSP places him on the line

जांच के आदेश जारी

बरेली जिले से पुलिस की दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां भमोरा थाने में तैनात सीनियर सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र राघव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा देवचरा बाजार में खड़ी बाइकों पर लात और डंडे मारते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

बुधवार को भाई दूज के अवसर पर देवचरा बाजार में भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान दरोगा नरेंद्र राघव का आचरण देखकर लोग सकते में आ गए। उन्होंने सड़क किनारे खड़ी आम जनता की बाइकों को लात मारकर गिरा दिया और विरोध करने पर लोगों को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली।

घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो पुलिस वैधानिक तरीके से कार्रवाई करे, लेकिन आम नागरिकों से बदसलूकी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है, भय पैदा करना नहीं।

इस घटना की जांच सीओ आंवला नितिन कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला