अलास्का एयरलाइंस में  तकनीकी दिक्कत: अमेरिका भर में सभी उड़ानें अस्थायी रूप से ग्राउंडेड, यात्री परेशान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अलास्का एयरलाइंस में  तकनीकी दिक्कत: अमेरिका भर में सभी उड़ानें अस्थायी रूप से ग्राउंडेड, यात्री परेशान

अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस को एक बड़ी तकनीकी दिक्कत (IT Outage) का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उसकी सभी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस तकनीकी खराबी की वजह से विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की ओर से एक अस्थायी ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया गया है।

ग्राउंड स्टॉप एक अस्थायी प्रतिबंध होता है, जिसके तहत किसी विशेष एयरलाइन या क्षेत्र की सभी उड़ानों को उनके डिपार्चर एयरपोर्ट पर ही रोक दिया जाता है। इसका स्पष्ट मतलब है कि समस्या का समाधान होने तक विमान हवा में उड़ान भरने से पहले जमीन पर ही इंतजार करेंगे।

तकनीकी दिक्कत ने ठप किया ऑपरेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समस्या गुरुवार सुबह से शुरू हुई और जल्द ही पूरे नेटवर्क पर फैल गई। तकनीकी दिक्कत के कारण एयरलाइंस की टिकट बुकिंग सिस्टम, चेक-इन प्रक्रिया और फ्लाइट मॉनिटरिंग जैसी अहम सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

ग्राउंड स्टॉप के तहत, अमेरिका भर में अलास्का एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। यह तकनीकी खराबी यात्रियों के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है, क्योंकि हजारों उड़ानें और यात्री फंस गए हैं।

एयरलाइंस ने जारी किया बयान

अलास्का एयरलाइंस ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा, “अलास्का एयरलाइंस को संचालन प्रभावित करने वाले आईटी आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। एक अस्थायी ग्राउंड स्टॉप लागू है। हम इस असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हैं। यदि आप आज रात उड़ान भरने वाले हैं, तो एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस की जांच करें।”

हवाईयन एयरलाइंस पर नहीं असर

गौरतलब है कि हवाईयन एयरलाइंस, जिसे पिछले साल अलास्का एयर ग्रुप ने खरीदा था, ने पुष्टि की है कि उसकी उड़ानें निर्धारित समय पर चल रही हैं और इस तकनीकी खराबी से प्रभावित नहीं हुई हैं।

बता दें कि अलास्का एयरलाइंस मुख्य रूप से पश्चिमी अमेरिका में संचालित होती है। यह पहली बार नहीं है जब एयरलाइन को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, जुलाई के महीने में भी एक डेटा सेंटर हार्डवेयर खराबी के कारण एयरलाइंस ने लगभग 3 घंटों के लिए अपनी सभी उड़ानों को रोक दिया था।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला