,

Srinagar Grenade attack: सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में हुए ग्रेनेड हमले की निंदा, जानिए क्या कहा…

Srinagar Grenade attack

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के आतंकियों एक बार फिर ग्रेनेड हमला किया है। रविवार को भीड़भाड़ वाले संडे बाजार में एक ग्रेनेड हमला किया। हमले में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने टीआरसी के पास एक भरे बाजार में ग्रेनेड फेंका, हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल लोगों को केवल कुछ छर्रे लगे हैं। घटना के तुरंत बाद, पूरे क्षेत्र को सुरक्षा बलों द्वारा घेर लिया गया ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके। इस हमले से संबंधित और जानकारी जुटाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

उमर अब्दुल्ला का बयान
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के रविवार बाजार में निर्दोष खरीददारों पर हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि घाटी के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में हमलों और मुठभेड़ों की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, इस प्रकार के हमले के लिए निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। यह घटना गहरी चिंता का विषय है। सुरक्षा बलों से आग्रह किया कि वे इन हमलों की श्रृंखला को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें ताकि लोग बिना किसी डर के अपने जीवन को सामान्य रूप से जी सकें। उन्होंने सुरक्षा तंत्र को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों को शांति से रहने का अधिकार है और प्रशासन इस अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…