,

हरियाणवियों के लिए विदेश में रोजगार का अवसर: HKRM के जरिए UAE में ड्राइवर पदों के लिए वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि करीब

Overseas Employment Opportunity for Haryanvis: Driver Vacancies in UAE Through HKRM, Application Deadline Nears

by: vijay nandan

चंडीगढ़: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRM) ने UAE में ड्राइवर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए यह विदेश में काम पाने का सुनहरा मौका है। इस भर्ती के तहत कुल 100 उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

इस भर्ती को जालंधर स्किल डेवलपमेंट कोऑपरेशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित की गई है। एक हफ्ते बाद चुने गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होगा।

सैलरी और शुल्क: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को महीने के 45,000 रुपए वेतन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों से कुछ शुल्क भी लिया जाएगा। भर्ती विज्ञापन के अनुसार, 30,000 रुपए + 18% GST (5,400 रुपए) फीस के रूप में ली जाएगी, जिसमें जॉइनिंग टिकट शामिल है। इसके अलावा, मेडिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को 1,500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

हरियाणा सरकार ने हरियाणा में लोगों को विदेश भेजने के लिए अधिकृत एजेंटों की सूची जारी की है. इस लिंक में सूची देखी जा सकती है.

मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का GAMCA अनुमोदित मेडिकल केंद्र से मेडिकल टेस्ट होना अनिवार्य है।

  • भर्ती विवरण:
  • पद का नाम: हैवी ड्राइवर
  • कुल पद: 100
  • स्थान: UAE
  • इंटरव्यू तिथि: 29 अक्टूबर
  • आवेदन शुल्क: 30,000 रुपए + 18% GST
  • मेडिकल शुल्क: 1,500 रुपए

हरियाणा के युवाओं के लिए यह विदेश में स्थायी रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। ये विज्ञापन पढ़े..

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…