,

फिरोजाबाद : लाइन ठीक करते समय लाइनमैन को लगा करंट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Firozabad: Lineman gets electrocuted while repairing the line

जिले के टूंडला क्षेत्र से हादसे की खबर सामने आई है, जहां फीडर लाइन की मरम्मत करते समय एक संविदा कर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। यह घटना आईएफ हजरतपुर फीडर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यहां तैनात संविदा कर्मी लाइनमैन पुष्पेंद्र फीडर लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल पुष्पेंद्र ने बताया कि जब वह मरम्मत का काम कर रहा था, उस वक्त लाइन कटी हुई थी, लेकिन अचानक बिना सूचना के लाइन में करंट आ गया, जिससे यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह हादसा विभागीय लापरवाही का नतीजा है। अगर समय पर लाइन की सप्लाई बंद रखी जाती तो ऐसी गंभीर घटना नहीं होती।

वर्तमान में घायल लाइनमैन का इलाज जारी है, और मामले की जांच के लिए विभागीय टीम को सूचना दे दी गई है।