,

फिरोजाबाद: झलकारी नगर में PNG गैस कनेक्शन से लगी आग

Firozabad: Fire broke out due to PNG gas connection in Jhalkari Nagar

दीपावली के मौके पर पटाखों की चिंगारी ने फिरोजाबाद में बड़ा हादसा होने से टाल दिया। थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर गली नंबर 3 में रविवार रात खुले PNG गैस कनेक्शन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इलाके में लोग पटाखे चला रहे थे, इसी दौरान गैस पाइप लाइन में लीकेज से चिंगारी लगते ही आग भड़क गई।

आग लगते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर फाइटरों ने तुरंत मोर्चा संभाला और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस हादसे में एक वृद्ध महिला की साड़ी में आग लगने से वह मामूली रूप से झुलस गई। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना नुकसान बड़ा हो सकता था।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि दीपावली पर पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी स्थिति में गैस कनेक्शन या पाइपलाइन के आसपास पटाखे न जलाएं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…