,

आगरा: भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत गंभीर

Agra: Sister-in-law cuts off brother-in-law's private part, young man's condition critical

आगरा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला खेड़ी अडू में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां भाभी ने गुस्से में आकर अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की छुट्टी पर युवक अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी भाभी से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भाभी ने धारदार हथियार से देवर पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।

उधर, घटना के बाद आरोपी महिला घर से फरार हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार भाभी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…