,

रायपुर: CM साय ने शहीद दिवस पर दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि, कहा नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का साहस प्रेरणादायक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur: CM Sai paid tribute to the brave soldiers on Martyrs' Day, said the courage of the police and security forces against Naxalism is inspiring.

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, एडिट- विजय नंदन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, गृहमंत्री विजय शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि 21 अक्टूबर का दिन देश के वीर जवानों के अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा, “1961 में भारत-तिब्बत बॉर्डर पर हमारे सैनिकों ने चीनी दस्ते को ध्वस्त कर देश की रक्षा की थी। जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की गरिमा को अक्षुण्ण रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य के पुलिस एवं सुरक्षा बल समाज की सुरक्षा के प्रहरी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस और सुरक्षाबलों ने अद्भुत साहस का परिचय दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज दुर्गम इलाकों तक स्कूल, अस्पताल और बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस और सुरक्षा बलों को हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, यह राज्य उनके सपनों को साकार करने के लिए सतत कार्य करेगा।”

कार्यक्रम में राज्यपाल, गृहमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने भी शहीद जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और उन्हें देश की असली ताकत बताया।

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय