UP: महाकुंभ में योगी सरकार रखेगी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ख्याल, हाईटेक अस्थाई अस्पतालों में देखभाल के लिए रहेंगे एम्स के डॉक्टर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

महाकुंभ में योगी सरकार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के पुख्ता इंतजाम कर रही है। सरकार की ओर से विभागीय अफसरों को 15 दिसंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बाकायदा एक्सरे, एमआरआई, लैब टेस्ट की भी सुविधा रहेगी। स्वस्थ महाकुंभ को नव्य और भव्य रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी तक की क्षमता की तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए हाईटेक अस्थाई अस्पताल बनाए जा रहे हैं, जिसमें रायबरेली एम्स के चिकित्सकों की टीम भी लोगों की देखभाल के लिए मौजूद रहेगी। मालूम हो कि महाकुंभ के लिए 77.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के 43 प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

हर तरह की जांच होगी संभव
संयुक्त निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य) प्रयागराज, वीके मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य विभाग सभी इंतजाम पुख्ता करने की तैयारियों में जुटा है। किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य के लिहाज से कोई समस्या ना आने पाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम दिन-रात काम में लगी है।
इसके तहत 100 बेड का अस्पताल परेड ग्राउंड में तैयार किया जा रहा है। वहीं, महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की जांच की सुविधा मौजूद रहे, इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा 10 लाख ओपीडी और 10 हजार आईपीडी की क्षमता का लक्ष्य भी रखा गया है।

महाकुंभ पर सभी प्रमुख अस्पतालों को किया जा रहा अपग्रेड
महाकुंभ को नव्य, भव्य और दिव्य बनाने को लेकर योगी सरकार ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय में इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिए यहां के सभी प्रमुख अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा। संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य के अनुसार महाकुंभ में एक भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न होने पाए, इसके लिए विभागीय अधिकारियों की टीम दिनरात काम में लगी है।

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल