Report: Rinku Suman
स्वदेश न्यूज की 17 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित खबर के तुरंत बाद सिरोंज-भोपाल रोड से बासौदा रोड तक बने बाईपास की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया। 11 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से चार महीने पहले बनी यह सड़क, निर्माण के महज चार महीने बाद ही धसक गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और गुस्सा दोनों देखा गया।
मात्र 12 घंटे बाद ही PWD SDO सिरोंज और EE PWD विदिशा जिला मौके पर पहुंच गए और रिपेयरिंग कार्य का जायजा लिया। SDO ने कहा कि सड़क पर पांच साल की निर्माण गारंटी है और निर्माण एजेंसी वेंकटेश्वर कंस्ट्रक्शन के तहत सड़क की मरम्मत के लिए तुरंत काम शुरू किया गया। रिपेयरिंग में JCB, रोड रोलर और वाइब्रेटर का उपयोग किया जा रहा है, ताकि सड़क को जल्द और स्थायी रूप से ठीक किया जा सके।
यह कदम दर्शाता है कि मीडिया द्वारा उठाई गई समस्या का असर तुरंत प्रशासन तक पहुँचता है और स्थानीय जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है।




