रफ्तार का कहर: बरेली में दिपावली पर परिवार में मातम, तीन की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Speed ​​wreaks havoc: Family mourns on Diwali in Bareilly, three dead

बस और ईको की जबरदस्त भिड़ंत

बरेली के थाना भुता क्षेत्र अंतर्गत बीसलपुर मार्ग पर दिपावली के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बस और ईको वाहन की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ और परिजन इकट्ठा हो गए।

परिवार में कोहराम

हादसे में दो व्यक्ति मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि एक व्यक्ति इलाज के दौरान अस्पताल में मौत के मुंह में चला गया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन और आसपास के लोग रो-रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बाकी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।