,

ग्वालियर में 2 दोस्तों को वाहन ने कुचला: एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में 2 दोस्तों को वाहन ने कुचला: एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

गुरुवार देर रात भितरवार के बेलगढ़ा लोढ़ी माता तिराहे पर बाइक सवार दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धर्मेंद्र जाटव (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त रोहित उर्फ अभिषेक जाटव (21) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

दोस्त घर से पेंट लेने निकले थे

धर्मेंद्र और रोहित अपने घर में डिस्टेंपरिंग के लिए पेंट लेने गए थे। दोनों ने कलर खरीदने के बाद एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। यह घटना त्योहार की खुशियों के बीच सन्नाटे का कारण बन गई।

पुलिस जांच में जुटी

बेलगढ़ा थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के हालात और वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर