मरवाही शिक्षा विभाग में दो बीईओ की नियुक्ति को लेकर विवाद, शासन आदेश की खुली अवहेलना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Controversy over the appointment of two BEOs in the Marwahi Education Department, open disregard of government orders

रिपोर्ट- प्रयास, कैवर्त, एडिट- विजय नंदन

मरवाही: शिक्षा मानव जीवन की बुनियादी जरूरत है और बेहतर शिक्षा ही बच्चों का भविष्य तय करती है। लेकिन जब शिक्षा व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारी ही अपने कर्तव्यों से भटक जाएं, तो स्थिति कितनी अस्थिर हो सकती है, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में विकास खण्ड शिक्षा विभाग मरवाही में दो-दो बीईओ की पदस्थापना ने हलचल मचा दी है। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में हाई स्कूल करहन्नी के प्राचार्य संजय वर्मा को मरवाही का प्रभारी बीईओ नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। लेकिन वर्तमान बीईओ आर.एन. चंद्रा, जिनका मूल पद व्याख्याता है, शासन के आदेश का पालन अब तक नहीं कर रहे हैं।

शासन का आदेश जारी हुए कई सप्ताह बीत चुके हैं, बावजूद इसके संजय वर्मा को बीईओ का प्रभार नहीं सौंपा गया। इसके कारण शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अराजकता और असमंजस की स्थिति बन गई है। विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने इस मामले को लेकर शासन और विभागीय अधिकारियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मरवाही में शिक्षा विभाग पूरी तरह दिशाहीन हो गया है। जब शासन के स्पष्ट आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही हो, तो यह व्यवस्था की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण है। बघेल ने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों का भविष्य संवारना है, लेकिन अधिकारी सत्ता और पद की लड़ाई में उलझे हुए हैं। उन्होंने शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

फिलहाल मरवाही का शिक्षा विभाग अव्यवस्था के दलदल में फंसा हुआ है, और इसका सबसे बड़ा नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। रजनीश तिवारी, डीईओ ने कहा कि शासन के आदेशों पर अमल के लिए विभाग लगातार कदम उठा रहा है। उधर वीरेंद्र सिंह बघेल, प्रवक्ता कांग्रेस ने कहा कि मरवाही में शिक्षा व्यवस्था दिशाहीन हो चुकी है, शासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। वहीं अनिल अहिरवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दो बीईओ की नियुक्ति से विभाग में असमंजस बढ़ा है, इसे शीघ्र सुलझाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के