,

अंबिकापुर: जिला प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा, कलमबंद आंदोलन किया शुरू

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur: Advocates' Association opens front against district administration, starts pen down protest

रिपोर्ट- दिनेश गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

अंबिकापुर: जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा के अधिवक्ता संघ ने जिला प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन द्वारा नवीन न्यायालय भवन के लिए शहर से दूर ग्राम चठिरमा में भूमि आवंटित किए जाने के फैसले से नाराज अधिवक्ताओं ने कलमबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट कहा है कि जब तक प्रशासन अपना यह निर्णय वापस नहीं लेता, तब तक वे किसी भी न्यायालय या शासकीय कार्यालय में पैरवी नहीं करेंगे।

गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता संघ के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि न्यायालय भवन का निर्माण शहर से दूर करने का फैसला न केवल वकीलों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि आम जनता के लिए भी न्याय तक पहुंच मुश्किल बना देगा।

अधिवक्ता संघ ने आवंटित भूमि को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो अधिवक्ता संघ कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएगा। वकीलों का कहना है कि न्याय से जुड़ी व्यवस्था को शहर से बाहर ले जाने का निर्णय जनहित के विपरीत है और इससे जनता को न्याय पाने में और अधिक कठिनाइयाँ होंगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज