,

फतेहपुर में राहुल गांधी के आने से पहले लगे विवादित पोस्टर

Controversial posters put up before Rahul Gandhi's arrival in Fatehpur

लिखा- “दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ”

फतेहपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले जनपद में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राहुल गांधी दिवंगत हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने फतेहपुर पहुंचने वाले हैं, लेकिन उनके आने से पहले ही रास्ते में लगे विवादित पोस्टरों ने माहौल गरमा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दिवंगत हरिओम के घर जाने वाले रास्ते पर लगे पोस्टरों में लिखा गया है –
“हमें जाति-पाति में बांटने की तुम्हारी ये साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ।”
इन पोस्टरों पर नीचे वाल्मीकि परिवार की ओर से संदेश लिखा गया है कि “हम सरकार और पुलिस की कार्यवाही से पूरी तरह संतुष्ट हैं और हमें न्याय मिलने का विश्वास है।”

बता दें कि 2 अक्टूबर को रायबरेली के ऊंचाहार में हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। राहुल गांधी इसी मामले में मृतक परिवार से मिलने फतेहपुर आने वाले हैं।

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लगे इन विवादित पोस्टरों को हटवाया, जबकि कांग्रेस नेता मोहसिन खान ने इसे सत्ता पक्ष की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनकी संवेदनशील राजनीति से घबराकर कुछ लोग इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के तिराबअली का पुरवा की बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह पोस्टर किसने लगाए और किस मकसद से लगाए गए थे।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…