मुजफ्फरनगर: नशे के सौदागर अब्दुल कादिर पर पुलिस का शिकंजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Muzaffarnagar: Police tightens noose on drug dealer Abdul Qadir

10 करोड़ की संपत्ति सीज

मुजफ्फरनगर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शामली के झिझाना निवासी अब्दुल कादिर पर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत शिकंजा कसते हुए करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्तियां सीज कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल कादिर की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियां मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर जिलों में फैली हुई थीं। पुलिस ने फिलहाल 5 संपत्तियों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि दो माह पहले अब्दुल कादिर को पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब ऑपरेशन “सवेरा” के तहत पुलिस उसकी अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों पर कार्रवाई कर रही है।

थाना बुढाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबारियों पर अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर भी लगातार कार्रवाई की जाएगी ताकि ऐसे अपराधों की जड़ खत्म की जा सके।

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के