,

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थाईलैंड के दो पर्यटकों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थाईलैंड के दो पर्यटकों की मौत

Reporter: Anmol Srivastava, Edit By: Mohit Jain

यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा हवाई पट्टी के पास, किलोमीटर 240 पर तब हुआ जब इनोवा कार सवार लोग सड़क किनारे रुके थे। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही आर्टिका कार अनियंत्रित होकर इनोवा में जा घुसी।

हादसे में मृतकों की पहचान

हादसे में आनन (35 वर्ष) पुत्र अज्ञात और सकुशन (40 वर्ष) पुत्र किम्पहाई निवासी थाईलैंड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनोवा कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हुई और तीन अन्य लोग सुरक्षित हैं।

हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, आर्टिका कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और पीछे खड़ी इनोवा कार में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों विदेशी पर्यटक कार के नीचे दब गए।

राहत-बचाव कार्य और कार्रवाई

सूचना मिलते ही बांगरमऊ कोतवाली पुलिस और यूपी एक्सप्रेसवे टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया। घटना की सूचना संबंधित थाईलैंड दूतावास को भी दे दी गई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का बयान

मौके पर मौजूद मृतकों के दोस्त खेत्री और पामओ ने बताया कि वे श्रावस्ती बुद्ध भगवान के मंदिर से दिल्ली जा रहे थे। हादसे के समय कार रुककर टॉयलेट के लिए खड़ी थी। कार चालक प्रकाश ने बताया कि अचानक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें धक्का मारा और दोनों पर्यटक कार के नीचे दब गए।

बांगरमऊ सीओ संतोष कुमार ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों को सीएचसी बांगरमऊ लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: आगरा में रेलवे रिटायर अधिकारी से साइबर ठगी, 7 दिन डिजिटल अरेस्ट