आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम मंदिर में भगदड़, 9 भक्तों की मौत की खबर; कई घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
9 devotees killed in stampede at Srikakulam temple in Andhra Pradesh, several injured

by: vijay nandan

श्रीकाकुलम: आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में आज (शनिवार) एकादशी पर्व के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, एकादशी के पर्व पर मंदिर में अत्यधिक भीड़ जमा होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि मंदिर परिसर की रेलिंग गिर गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। घायल श्रद्धालुओं को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की संख्या और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

उत्तर का तिरुपति’ कहलाता है यह मंदिर

श्रीकाकुलम स्थित कासीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इसकी पूजा-पद्धति और स्वरूप तिरुपति बालाजी मंदिर से काफी मिलती-जुलती है, इसीलिए इसे ‘उत्तरा तिरुपति’ यानी ‘उत्तर का तिरुपति’ भी कहा जाता है।

यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर (श्री विष्णु) को समर्पित है, जिन्हें भक्त श्रीनिवास, बालाजी या गोविंदा के नाम से पूजते हैं। माना जाता है कि इसका निर्माण 11वीं-12वीं शताब्दी में चोल और चालुक्य शासकों के प्रभाव काल में हुआ था। एकादशी, कार्तिक मास और अन्य विशेष पर्वों पर यहां हजारों की संख्या में भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की