,

80% छात्रों को मिला पॉलिटिकल साइंस में ज़ीरो, छात्रों ने लगाए तानाशाही के आरोप

80% students get zero in political science subject

अनूपपुर जिले के कोतमा महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों की हाल ही में हुई परीक्षा के बाद रविवार को आए परिणामों में पॉलिटिकल साइंस विषय में लगभग 80% छात्रों को शून्य नंबर दिए जाने पर छात्रों ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय पर लापरवाही और तानाशाही के आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि, हाल ही में अवधेश प्रताप यूनिवर्सिटी रीवा ने रविवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं जिसमें कोतमा महाराजा मार्तंड महाविद्यालय के अधिकांश छात्र को पॉलिटिकल साइंस में शून्य नंबर दिया गया है। महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य का कहना है कि, सुबह ही इसकी जानकारी लगी है छात्रों के सब्जेक्ट के नंबर नहीं चढ़ाए गए हैं जल्द ही विश्वविद्यालय से बात कर रिजल्ट सुधारने को कहा जाएगा।

अधिकांश छात्रों के पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट में शून्य नंबर आने से छात्रों को अपना भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है, छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय ने महाविद्यालय में होने वाले सीसी और प्रैक्टिकल के नंबर भी छात्रों के रिजल्ट में नहीं चढ़ाए हैं। पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालय से जारी होने वाले परीक्षा परिणाम में लगातार अनियमिताएं देखी जा रही हैं छात्रों को विश्वविद्यालय में बुलाकर अनर्गल तरीके से पैसे की वसूली करना दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है, छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय छात्रों के रिजल्ट में सुधार कर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करें।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…