पंजाब DIG हरचरण भुल्लर की कोठी से ₹5 करोड़ कैश बरामद, CBI ने 15 प्रॉपर्टीज़ और लग्जरी वाहनों का भी पता लगाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पंजाब: पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप व्यापारी से रिश्वत मांगी थी। गुरुवार को दिल्ली और चंडीगढ़ से आई CBI की टीम ने भुल्लर को जाल में फंसाकर पकड़ लिया।

CBI की 52 सदस्यों की टीम ने भुल्लर के मोहाली स्थित ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार भुल्लर की कोठी से लगभग 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए, जो 3 बैग और 1 अटैची में रखे हुए थे। नोटों की गिनती के लिए CBI टीम को दो मशीनें भी मंगानी पड़ीं। इसके अलावा तलाशी में कई लग्जरी गाड़ियां, गहने और 15 प्रॉपर्टीज़ की जानकारी भी मिली।

भुल्लर को मोहाली स्थित DIG ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और पूछताछ जारी है। कल उन्हें मोहाली CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उनकी रिमांड पर सुनवाई होगी।

सूत्रों के मुताबिक, स्क्रैप व्यापारी ने DIG भुल्लर के अलावा कुछ अन्य अधिकारियों के नाम भी शिकायत में दिए हैं, जिन पर जांच जल्द शुरू हो सकती है। इस गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। भुल्लर 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं और उनके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के पूर्व DGP रह चुके हैं। उनके भाई कुलदीप सिंह भुल्लर कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। हरचरण भुल्लर को 27 नवंबर 2024 को रोपड़ रेंज का DIG नियुक्त किया गया था।

इस मामले में CBI की कार्रवाई और आगे की जांच सभी की नजरों में है, क्योंकि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के ऐसे मामले पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाते हैं।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित