रायगढ़ में एक युवक से चाकू की नोक पर ₹45,000 की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रेलवे स्टेशन के ऑटो चालकों पर इस लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से रायगढ़ परिवार सहित कमाने-खाने आया युवक जब स्टेशन पर पहुंचा तो कुछ ऑटो चालकों ने उसे रायगढ़ घूमाने के बहाने पचधारी रोड ले जाया, जो एक सुनसान इलाका है। वहां गोलू, अमित और केदार नाम के आरोपियों ने युवक को चाकू दिखाकर उससे ₹45,000 नगद लूट लिए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा लूट के आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित वारदात लग रही है और ऑटो चालक गिरोह के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आम नागरिकों ने रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)





