16 दिसंबर को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस,मितेन्द्र ने लिया तैयारियों का जायज़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
16 december congress vidhansabha gherav

खबर जबलपुर से है जहां, आगामी 16 दिसंबर को कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह जबलपुर पहुंचे। उनके साथ नगर अध्यक्ष विजय रजक और चमन राय भी मौजूद रहे। जहां उन्होंने बताया कि, मप्र की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों और प्रदेश पर बढ़ते सरकारी क़र्ज़, बढ़ते अपराधों, अपराधियों को संरक्षण देने वाले सरकारी तंत्र, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, किसानों, गरिबों, महिलाओं, बच्चियों पर होते अत्याचारों समेत अन्य के खिलाफ कांग्रेस विरोध करेगी। जिसके लिए कांग्रेस 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा घेराव करेगी। प्रदर्शन में सरकार से चुनाव में किए गए वादों का हिसाब मांगा जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संगठन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के अध्यक्ष द्वारा जबलपुर सिंधी धर्मशाला में शहर और ग्रामीण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भोपाल आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही मीटिंग के पश्चात संगठन के द्वारा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'