21 नम्बर 2025 को रिलीज होगी ‘120 बहादुर’ फिल्म

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई । एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्म 120 बहादुर की रिलीज़ की घोषणा की है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की। फिल्म के मोशन पोस्टर और पहले लुक ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। फरहान अख्तर, जो मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, ने फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, “1962 को 62 साल हो चुके हैं। आज, हम रेजांग ला के नायकों के अद्वितीय साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं। मेजर शैतान सिंह और उनके बहादुर सैनिकों की वीरता और अदम्य भावना हमारी प्रेरणा हैं। अहीर समुदाय के उन बहादुर सैनिकों को विशेष सलाम, जिन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में दुश्मनों का सामना किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।” फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राज़ी’ घई कर रहे हैं, जो इससे पहले भी अपनी दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को लेकर निर्माताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक युद्ध फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक गाथा है, जो देशभक्ति और बलिदान की भावना को नई पीढ़ी के साथ जोड़ने का काम करेगी।

120 बहादुर के जरिए एक्सेल एंटरटेनमेंट एक बार फिर दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है

लुभावने दृश्य और मजबूत कहानी के साथ, फिल्म भारतीय सेना के साहस को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का वादा करती है। रेजांग ला की लड़ाई भारतीय सेना के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 120 सैनिकों ने भारी संख्या में आए चीनी सैनिकों को कड़ी टक्कर दी और अपनी आखिरी सांस तक लड़ते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर किया। फिल्म में इन सैनिकों की वीरता और अटूट जज्बे को बारीकी से दिखाया जाएगा। 120 बहादुर के जरिए एक्सेल एंटरटेनमेंट एक बार फिर दर्शकों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है। यह फिल्म देश के सैन्य नायकों के बलिदान को सम्मानित करते हुए उनकी वीरता की कहानियों को दुनिया के सामने लाएगी। बता दें कि 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित, यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। इन सैनिकों ने रेजांग ला की दुर्गम पहाड़ियों पर अद्वितीय बहादुरी और बलिदान का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया था।

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा