,

म.प्र की 10 बड़ी खबरें:  7 नवंबर 2025

म.प्र की 10 बड़ी खबरें:  7 नवंबर 2025

1. वंदे मातरम्@150 अभियान की शुरुआत आज से
भोपाल में मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे, प्रदेश के 10 संभागों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

2. लैंड पुलिंग के विरोध में 18 नवंबर से बड़ा आंदोलन
किसान संघ “घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन” शुरू करेगा, निर्णय नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।

3. 877 अधिकारी-कर्मचारियों को जॉइनिंग लेटर देंगे मुख्यमंत्री
543 वन रक्षक, वन क्षेत्रपाल, 334 डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

4. कटने-जलने के बाद उभरते दर्दनाक दाग पर एम्स की खोज
एम्स भोपाल ने नया स्केल विकसित किया, जो बताएगा रोग की गहराई और इलाज की प्रभावशीलता।

5. SIR सर्वे पर बोले शहर काजी नदवी
काजी ने कहा यह पहचान की प्रक्रिया है, इससे डरने की नहीं बल्कि सहयोग की जरूरत है।

6. लव मैरिज कर रही दुल्हन ने लौटाई बारात
फोटोग्राफर को दूल्हे द्वारा थप्पड़ मारने पर दुल्हन नाराज हुई और शादी से इंकार कर दिया।

7. ग्वालियर में गैंगवार का मुख्य आरोपी दतिया से गिरफ्तार
5 लाख के लेनदेन और वर्चस्व के विवाद में गोली चलाने वाला आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने जुलूस निकाला।

8. जमीन को लेकर गांव में हुआ बलवा
दो पक्षों में मारपीट में 20 से अधिक लोग घायल हुए, पीड़ितों ने सरपंच पति पर लूट का आरोप लगाया।

9. आलोट ब्लॉक में युवक कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित
शंकर सिंह चौहान और ध्रुव सोलंकी सहित पांच अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं ने जीत पर आतिशबाजी की।

11. फिल्म ‘हक’ पर नहीं लगेगी रोक

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा मृत्यु के बाद निजता के अधिकार का हनन नहीं होता, इसलिए फिल्म पर रोक नहीं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…