Mohit Jain
1. शव दफनाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने नहीं दी जमीन
कांकेर में मसीही समाज ने थाना घेरा, दो दिन से मृतक का शव पड़ा है, प्रशासन मौन।
2. दुर्ग में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आठ थानों की संयुक्त टीम ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 476 पौवा शराब जब्त।
3. रायपुर में जन्मदिन पार्टी बनी हादसा
पांच दोस्तों की कार दुकान में घुसी, एक की मौत, चालक मौके से फरार।
4. पेंड्रा की प्रियल तिवारी ने रचा इतिहास
मथुरा में अंतरराष्ट्रीय भरतनाट्यम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
5. वंदे मातरम के 150 वर्ष पर आज से उत्सव
छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ वंदे मातरम वर्ष उत्सव की शुरुआत होगी।
6. मुंगेली में अवैध धान जब्ती की कार्रवाई
खाद्य विभाग और मंडी टीम ने 400 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया।
7.सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जग्गी हत्याकांड फिर सुना जाएगा
शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में दोबारा करने का निर्देश दिया।
8. कांकेर में शिक्षक न मिलने पर अभिभावकों का विरोध
अभिभावकों ने स्कूल में ताला लगाया, बीईओ को चाबी सौंपते कहा- शिक्षक मिलने तक नहीं खुलेगा स्कूल।
9. रायपुर में शिक्षक को वॉट्सएप स्टेटस पड़ा भारी
‘किताबें नहीं मिलीं और राज्योत्सव मना लिया’ लिखने पर शिक्षा विभाग ने किया निलंबित।
10. भिलाई में विश्व सैक्सोफोन दिवस पर संगीत संध्या
तीन राज्यों के कलाकारों ने सैक्सोफोन की मधुर धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।





