छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 25 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 25 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ में आज अपराध, प्रशासनिक गतिविधियों, धार्मिक आयोजन और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। कहीं हत्या की वारदात ने दहला दिया तो कहीं उत्सवों और तैयारियों ने लोगों का मन खुश कर दिया। पढ़िए प्रदेश की 10 बड़ी खबरें:

1. बकरी चुराने पर पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या
छत्तीसगढ़ में एक दंपति की बकरी चोरी के आरोप में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी रात में आसरा मांगकर घर में रुके और सोते समय वारदात को अंजाम देकर सात बकरियां लेकर फरार हो गए।

2. आईजीपी संजीव शुक्ला ने किया जीपीएम पुलिस का निरीक्षण
गौरेला में आईजीपी संजीव शुक्ला ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की परेड एवं बलवा ड्रिल की समीक्षा कर अनुशासन पर जोर दिया।

3. बालोद में लाश समझ पड़ी महिला जिंदा निकली
बालोद में रातभर सड़क किनारे बेसुध पड़ी महिला को लोगों ने मृत समझकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो महिला में हलचल दिखी, ग्रामीणों ने उसे ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया।

4. ऑनलाइन सिस्टम से बढ़ी शिक्षकों की परेशानी
रायपुर में शिक्षकों को डिजिटल सिस्टम से निजी और वित्तीय जानकारी लीक होने का डर सता रहा है। कई शिक्षकों ने डेटा सुरक्षा की मांग की है।

5. मोहंदीपाट में देव मड़ई का आयोजन
बालोद के मोहंदीपाट में देव मड़ई का पारंपरिक आयोजन हुआ। संतान प्राप्ति और मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने मिट्टी के हाथी-घोड़े चढ़ाए।

6. एनडीआरएफ ने दी बारिश पर रिपोर्ट
रायपुर में एनडीआरएफ टीम की रिपोर्ट में कहा गया कि अधिक बारिश का असर उत्पादन पर नहीं पड़ेगा। बेमेतरा को छोड़कर 32 जिलों में इस बार ‘बंपर’ धान की फसल होगी।

7. बालोद में सहकारी समिति कर्मचारियों का प्रदर्शन
बालोद में छग सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी, जिससे धान खरीदी प्रभावित हो सकती है।

8. जटिल सर्जरी से बची बच्ची की आंख और जान
रायपुर में पटाखे जलाने दौड़ी एक बच्ची मुंह के बल गिर गई। घंटी का नुकीला सिरा आंख से होते हुए दिमाग में जा धंसा, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बच्ची की आंख और जान दोनों बचा लीं।

9. छठ घाट में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद मिला
जशपुर में छठ घाट डेम में नहाते समय युवक डूब गया था। SDRF टीम ने करीब 22 घंटे बाद युवक का शव निकालकर परिजनों को सौंपा।

10. सीएम साय ने राज्योत्सव की तैयारियां देखीं
रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 24 घंटे नवा रायपुर में रहेंगे और पांच प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण

Fire Incident: हांसी के ढाणी पिरान वाली गांव में भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख

Fire Incident: हरियाणा के हांसी क्षेत्र के ढाणी पिरान वाली गांव में

Godda: पैरडीह ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी पिकअप; एक की मौत

Godda जिले के नगर थाना अंतर्गत पैरडीह ओवरब्रिज के समीप रविवार को

Morena: जिला अस्पताल की ‘थ्री-लेयर’ बिजली व्यवस्था फेल, टॉर्च की रोशनी में हुआ घायलों का इलाज

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena जिले के मुख्य चिकित्सालय से अव्यवस्थाओं की

Jabalpur: श्मशान घाट में दहकती चिता पर लेटकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Report: Somnath mishra Jabalpur (सिहोरा): सिहोरा के खितौला थाना क्षेत्र से एक

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत