“हमारे घर जल रहे थे, तब कहां थे?”, मंत्रीजी को देखते ही भीड़ का फूटा गुस्सा- देखें VIDEO

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मंत्री टिंकू रॉय ने धलाई जिले के हिंसाग्रस्त गंडाट्विजा इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्हें गुस्साई भीड़ की नाराजगी झेलनी पड़ी। दो गुटों की झड़प में घायल 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद 12 जुलाई को हिंसा भड़क गई थी।

त्रिपुरा के मंत्री टिंकू रॉय के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को धलाई जिले के हिंसाग्रस्त गंडाट्विजा इलाके का दौरा किया। यहां उन्हें उन लोगों की नाराजगी का सामाना करना पड़ा, जिनके घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। दो गुटों की झड़प में घायल 19 वर्षीय युवक की मौत के बाद 12 जुलाई को हिंसा भड़क गई थी। 

मंत्री के दौरे के दौरान प्रभावित ग्रामीणों ने गंडाट्विजा के उप जिलाधिकारी (SDM) के कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की और आरोप लगाया कि 12 जुलाई को जब भीड़ ने उनके घरों पर हमला किया, तब पुलिस और स्थानीय प्रशासन निष्क्रिय रहा। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक नाराज युवक मंत्री से कह रहा है कि आगजनी के कारण क्षेत्र में 11 शादियों को रद्द करना पड़ा। त्रिपुरा के समाज कल्याण मंत्री रॉय ने आक्रोशित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा देगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगी।

“पुलिस और प्रशासन निष्क्रिय रहा”

एक अधिकारी ने बताया, “जब टीम इलाके में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया और आरोप लगाया कि 12 जुलाई को जब उनके घरों में आगजनी की गई तो पुलिस और प्रशासन निष्क्रिय रहा।” टीम में बीजेपी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष सुबल भौमिक और रेबती त्रिपुरा और विधायक रामपदा जमातिया बतौर सदस्य शामिल थे। ग्रामीणों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने दावा किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “जिनके घरों में आगजनी की गई और उनका सामान बर्बाद हो गया उन्होंने अपनी शिकायतें शेयर की। मुख्यमंत्री ने हमें भेजा है। हमने उनकी समस्याएं सुनी हैं। सरकार अगले दो दिनों में मुआवजे का 25 प्रतिशत जारी करेगी। हम इलाके में सामान्य स्थिति लाने के लिए कदम उठाएंगे।” 

आगजनी में 300 लोगों के घर जले  

अधिकारियों ने बताया कि तीन दिन पहले हुई आगजनी में करीब 300 लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया और वे अब भी अपने घरों को नहीं लौटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि गंडाट्विजा गांव में आगजनी से प्रभावित ग्रमीणों ने 12 जुलाई से ही राज्य की राजधानी अगरतला से करीब 110 किलोमीटर दूर राहत शिविरों में शरण ले रखी है। उन्होंने बताया कि धलाई जिले के जिलाधिकारी साजू वाहिद ने रविवार को प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा एवं मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। 

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) चंद्रजॉय रियांग ने टेलीफोन पर बताया, “हमलावरों द्वारा कम से कम 40 घरों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया और करीब 30 दुकानों में लूटपाट की गई। प्रभावित परिवार इस समय गंडाट्विजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शरण लिए हुए हैं। 12 जुलाई की रात हुई हिंसा में चार मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया गया। गंडाट्विजा में हालात में सुधार हुआ है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।”

बाजार में दो गुटों के बीच हुई झड़प

 उन्होंने बताया कि आगजनी से प्रभावित करीब 80 परिवारों को मुआवजा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम स्थानीय समिति के सदस्यों से बातचीत कर रही है, ताकि बाजार को दोबारा खोला जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, 7 जुलाई को स्थानीय बाजार में दो गुटों के बीच हुई झड़प के कारण ग्रामीणों पर हमला किया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र परमेश्वर रियांग का अगरतला के जीबीपी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, जिसकी 12 जुलाई को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है

- Advertisement -
Ad imageAd image

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का

Holika Dahan Celebration: कोडेनार में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

Holika Dahan Celebration: फाग गीतों और विधि-विधान के साथ निभाई गई परंपरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष