सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद नहीं रहे, पहलमान सुब्बा का कल होगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सिक्किम के पहले निर्वाचि सांसद पहलमान सुब्बा का निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में गुरुवार को उनका निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

सिक्किम की सियासत का प्रमुख चेहरा रहे पहलमान सुब्बा का निधन हो गया। लोकसभा के पूर्व सदस्य पहलमान सुब्बा का लंबी बीमारी के बाद गंगटोक के समीप एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

सुब्बा ने सिक्किम जनता पार्टी (एसजेपी) के टिकट पर 1980 का चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा और 1984 तक सांसद रहे। वह राज्य के दूसरे सांसद लेकिन चुनाव लड़ने वाले पहले सांसद थे। सिक्किम के भारत संघ का हिस्सा बनने के बाद कांग्रेस नेता छत्र बहादुर छेत्री को 1977 के लोकसभा चुनाव में निर्विरोध चुना गया था। सुब्बा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुब्बा का पार्थिव शरीर सोरेंग जिले में उनके पैतृक गांव टिम्बुरबुंग ले जाया जाएगा, जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तमांग ने दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सुब्बा के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने एक संदेश में कहा, “मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।” वह सेंट्रल रेफरल हॉस्पिटल भी पहुंचे, जहां सुब्बा ने अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी। तमांग ने कहा, “यह एक सम्मानित व्यक्ति को याद करते हुए एक महत्वपूर्ण क्षण था, जो सिक्किम के पहले निर्वाचित सांसद भी थे।”

वर्तमान सांसद ने जताया दुख

सिक्किम के वर्तमान सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने कहा, “सिक्किम के पहले निर्वाचित संसद सदस्य श्री पहलमान सुब्बा के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ है। 1980 में उनका चुनाव एक महत्वपूर्ण इवेंट था और हमारे समाज में उनका योगदान अमूल्य रहा है।”

बता दें कि सिक्किम में एक ही लोकसभा सीट है, जहां से 2024 के लोकसभा चुनाव में इंद्र हांग सुब्बा दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्हें कुल 1,64,369 मत प्राप्त हुए हैं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) से इंद्र हांग सुब्बा ने सीएपी उम्मीदवार भरत बस्नेत को 80,803 मतों से हराया है। 

Ye Bhi Padiye – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व

Gorakhpur में सीएम योगी का गोशाला दौरा, गौसेवा पर दिया जोर

Report by: Arun kumar Gorakhpur : भारतीय सभ्यता और सनातन संस्कृति में

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन निगरानी, 100 से अधिक

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का