चुनाव नतीजे आने से पहले ही सरकार ने तैयार कर लिया 5 साल का रोड मैप?होशियारपुर में पीएम मोदी ने किया बड़ा दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। इसको देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुईं हैं ताकि आखिरी दौरा में वोटर्स को जितना हो सके उतना साधा जा सके। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया।

10 साल में भारत ने किया अभूतपूर्व विकास

होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपने दो कार्यकाल को याद करते हुए कहा,  “मैंने लाल किले से कहा था, ‘यही समय है, सही समय है’। आज फिर कह रहा हूं 21वी सदी भारत की सदी होगी। पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया है वो अभूतपूर्व रहा है। आज जब पंजाब के लोग, दूसरे राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती है…”

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, “चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही तीसरे टर्म में अगले 125 दिन में क्या होगा, सरकार क्या करेगी, सरकार कैसे करेगी, सरकार किसके लिए करेगी, सरकार कब तक करेगी, इसके रोड मैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए केंद्रीत किए गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं इसकी भी रूपरेखा खींची जा चुकी है…”

सरकार ने वीर बाल दिवस की शुरूआत की- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “भाजपा ‘विरासत भी, विकास भी’ इस मंत्र पर चल रही है। जब अफगानिस्तान में संकट आया, वहां पर हमारे जो सिख भाई-बहन रहते थे। वहां जो हमारा गुरुद्वारा था, बहुत खतरे पैदा हो गए तो हम गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों को पूरे अदब के साथ माथे पर रख कर भारत लाए। इतना ही नहीं, हमने साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाना तय किया… हमने द्वारा हिंदुस्तान की भावी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए वीर बाल दिवस की शुरूआत की है।”

जानकारी के लिए बता दें कि 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान डाले जाएंगे। इस फेज में 8 राज्यों की 57 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। इसी चरण में पंजाब की 13 सीटों पर वोटिंग होगी। यहां मुख्य रूप से कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मुकाबला है। वहीं आप का कहना है कि प्रदेश की तमाम लोकसभा सीटों पर पार्टी जीत हासिल करेगी। जबकि बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि 4 जून के नतीजे आने के बाद किस पार्टी को जनता का समर्थन मिलता है।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

गुरदासपुर ब्लास्ट: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड