ग्वालियर में युवक की चाकू से हत्या, मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में स्थित हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर सोमवार सुबह 35 वर्षीय आनंद पाल का खून से लथपथ शव मिला। मृतक के सीने पर चाकू के चार से पांच गहरे वार पाए गए। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला मान रही है और आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के साथ नशे के दौरान विवाद के बाद हत्या की गई।

आनंद रविवार शाम घर से निकला था और सोमवार सुबह उसका शव मंदिर के पास मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में यह सामने आया कि वार संभवतः जमीन पर गिराने के बाद किए गए।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया। मृतक के पिता रामवरन पाल ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि आनंद पर चोरी और मारपीट के 10 से अधिक मामले दर्ज थे और उसे 2024 में जिलाबदर किया गया था।

सीएसपी कृष्ण पाल सिंह के मुताबिक, पुलिस रात में आनंद के साथ मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की