By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > Women Reservation Bill : OBC आरक्षण पर सवाल, सदन में बवाल ,तीन विधेयक पर बात, परिसीमन पर नहीं मिल रहा साथ
अग्निपथस्वदेश स्पेशल

Women Reservation Bill : OBC आरक्षण पर सवाल, सदन में बवाल ,तीन विधेयक पर बात, परिसीमन पर नहीं मिल रहा साथ

Abhishek Singh
Last updated: April 16, 2026 8:31 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Women Reservation Bill : धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं – अमित शाह ,किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं – पीएम

Women Reservation Bill : नमस्कार स्वदेश agenda देख रहे है आप… नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया….पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गजों ने इस पर अपनी बात रखी | लेकिन बिल पेश होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया…कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, सपा से अखिलेश यादव डीएमके से टीआर बालू सहित तमाम विपक्ष के दिग्गजों ने परिसीमन बिल का विरोध किया | कांग्रेस ने बिल पेश होते ही कहा कि सरकार संविधान को हाइजैक करना चाहती है….वहीं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जब तक मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा… तब तक इसका मतलब नहीं है…. अमित शाह ने इस पर पलटवार करते हुए कहा- मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण गैर संवैधानिक है, उधर तीनों बिल सदन में पेश हो या नहीं, इसे लेकर वोटिंग कराई गई, जिसमें 207 वोट पक्ष में पड़े | दोपहर बाद पीएम मोदी ने इस बिल के पक्ष में अपनी बात रखी और भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. सरकार का मत है कि परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा |

Women Reservation Bill : अब पक्ष और विपक्ष के अपने-अपने मत है लेकिन इस बात को समझना होगा कि “महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पारित किया गया था, जिसके प्रावधानों को 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन के आधार पर लागू किये जाने की बात कही जा रही थी, जिससे लोकसभा की सदस्य संख्या में समान रूप से 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिससे कुल सीटें बढ़कर 815 हो जाएंगी. इनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जो सदन की कुल संख्या का एक-तिहाई है…इसमें किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होगा और उनकी मौजूदा ताकत बरकरार रहेगी.” अब इन तीनो बिलों पर कल वोटिंग होनी है देखने वाली बात होगी कि महिला आरक्षण में परिसीमन और OBC आरक्षण पर कोई समाधान निकलेगा या विरोध के बीच ये विधेयक अटक जायेगा ? इसी पर विस्तार से करेंगे चर्चा उससे पहले आपको बताते है इस विधेयक से जुड़ी अहम बाते |

Women Reservation Bill : इसमें करीब 20 दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद विपक्ष ने एकजुट रुख दिखाते हुए सरकार के तरीके पर गंभीर आपत्तियां जताईं. इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, UBT के संजय राउत, AAP के संजय सिंह, DMK के टी.आर. बालू, CPI की एनी राजा, IUML के ई.टी. मोहम्मद बशीर, के.सी. वेणुगोपाल और कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी सहयोगियों के साथ पहुंचे. इसके अलावा टीएमसी सांसद सागरिका घोष, एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले, निलोत्पल बसु और एन.के. प्रेमचंद्रन भी चर्चा में शामिल हुए. कुछ नेता वर्चुअली भी जुड़े. इनमें उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य शामिल रहे. बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष का साझा रुख स्पष्ट किया.

READ MORE : Missing Files : रायपुर निगम दफ्तर से करोड़ों की जमीन की फाइल गायब, लापरवाही या बड़ा खेल?

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradeshWomen Reservation Bill
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

BADWANI
मध्य प्रदेश

BADWANI: सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

By Isa Ahmad
CM MEET
मध्य प्रदेश

CM MEET: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

By Isa Ahmad
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?