Women Reservation Bill Protest : सड़कों पर उतरीं मंत्री-सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता,आधी आबादी का सवाल, महिला आरक्षण पर बवाल
REPORT BY : RAKHI VERMA
Women Reservation Bill Protest : देश की आधी आबादी से जुड़े सवाल का… क्या महिलाओं को उनका हक मिल रहा है या इस मुद्दे पर सिर्फ सियासत हो रही है? नारी शक्ति वंदन अधिनियम, एक ऐसा कानून जिसे सरकार ऐतिहासिक बता रही है… तीन दिन का विशेष सत्र भी बुलाया गया.. लेकिन विपक्ष ने सवाल उठाकर बिल को गिरा दिया…एक तरफ नरेंद्र मोदी की सरकार कहती है—ये महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है…तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता सवाल उठा रहे हैं— कि 2023 में पास हो चुके बिल में संसोधन की क्या जरुरत.. इसमें OBC महिलाओं को अलग से हिस्सा क्यों नहीं?
Women Reservation Bill Protest : जिसको लेकर सड़कों पर भी सियासत तेज हो गई है… बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जहां भोपाल की सड़कों पर मंत्री-सांसद और बीजेपी कार्यकर्ता उतरी | वहीँ सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी आधी आबादी के सम्मान…सड़को पर उतरकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती,बीजेपी इसे जन आंदोलन बना रही है… और विपक्ष इसे राजनीतिक स्टंट बता रहा है।
READ MORE : Hydro Project : स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट से तुरंत मिलेगी बिजली,नीमच तैयार हो रहा देश का बड़ा एनर्जी बैंक

