ग्वालियर फैक्ट्री में महिला से गैंगरेप, 23 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट; पुलिस ने दोनों चौकीदारों को पकड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना 21 अगस्त की रात की है, लेकिन बदनामी और धमकियों के डर से पीड़िता 23 दिन तक चुप रही। आरोपियों की बढ़ती दबंगई के बाद महिला ने शनिवार को हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।


वारदात का विवरण

गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर निवासी महिला पास की एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। 21 अगस्त की रात शर्मा फैक्ट्री में तैनात चौकीदार संतोष कुमार (60) ने उसे अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। कमरे में उसका साथी सीताराम (58) भी मौजूद था।

जैसे ही महिला कमरे में पहुंची, दोनों चौकीदारों ने उसे जबरदस्ती अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा।


23 दिन तक डर में रही पीड़िता

धमकियों से डरी महिला ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। लेकिन आरोपियों ने बार-बार उसे बुलाना और दबाव डालना शुरू कर दिया। आखिरकार शनिवार को महिला ने गिरवाई थाने पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई।


तुरंत एक्शन, सर्वेंट क्वार्टर से गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी, जहां दोनों आरोपी भागने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की कार्रवाई जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना