पं. धीरेंद्र शास्त्री क्यों हैं भयभीत, सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा से पहले की ये अपील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Why is Pt. Dhirendra Shastri afraid, this appeal before Sanatan Hindu Jodo Yatra

by: vijay nandan

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री क्या डर गए हैं, डर रहे हैं तो आखिर किससे डर रहे हैं, क्या वे 7 नवंबर से शुरू हो रही उनकी सनातन हिंदू जोड़ो पदयात्रा को लेकर आशंकित हैं। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वे कह रहे हैं कि हमने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उनका सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा के दौरान जहां-जहां दूसरे मजहब के धार्मिक स्थल हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, उनके मुताबिक यात्रा के दौरान कुछ उपद्रवी यात्रा में भेष बदल कर ऐसे धार्मिक स्थलों पर उपद्रव फैला सकते हैं। आखिर पं. धीरेंद्र शास्त्री का इशारा किस तरह है, क्या बाबा दलित पिछड़ा समाज संगठन के संस्थापक एवं आजाद पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव के विरोध को लेकर भयभीत हैं। दरअसल दामोदर यादव.. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा पर प्रतिबंध लगाने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। हाईकोर्ट जाने की बात भी कही है. साथ ही यात्रा रोकने आंदोलन करने का भी ऐलान किया है। इसके बाद दोनों के बीच बयानबाजी भी सामने आई. अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा सुरक्षा की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं, कुछ लोग इसे शास्त्री जी का आत्मसंयम बता रहे हैं, तो कुछ इसे बदलते माहौल में ‘बाबा का डर’ कहकर तंज कस रहे हैं। आइए देखते हैं पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रशासन से क्या अपील की है..और यात्रा का विरोध कर रहे दामोदर यादव ने अपने विरोध आंदोलन को लेकर पं. धीरेंद्र शास्त्री को क्या चेतावनी दी है।

बाबा और दामोदर में वार पलटवार

दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव ने पं. धीरेंद्र शास्त्री पर मंच से “गाली देने और जान से मारने की धमकी” देने का गंभीर आरोप लगाया है। यादव ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि वह इस यात्रा को रुकवाने के लिए सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

ठठरी बार देना” पर विवाद

दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि
“जो श्रीमान हमारी यात्रा रोकना चाहते हैं… मेरे पास उसका मोबाइल नंबर नहीं है, नहीं तो मैं फोन करके मोबाइल पर ही ठठरी बार देता। दामोदर यादव ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं बुंदेलखंड से आता हूं, ठठरी बार देने का मतलब होता है आदमी को जला देना। किसी नालायक की भाषा ऐसी हो सकती है। वे कहते हैं कि अछूत हमसे दूर होता जा रहा है।

यात्रा रोकने की मांग पर विवाद

दरअसल दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को गैर-संवैधानिक बताते हुए इसे रोकने की मांग की थी और राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा था। इसके जवाब में शास्त्री ने बुधवार को हरियाणा में कहा कि “उन्हें छेड़ना नहीं चाहिए था, छेड़ा है तो हम छोड़ेंगे भी नहीं। भारत को बचाना है, अपनी संस्कृति को बचाना है, तो जातिवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर हमको सनातनी बनना है। दामोदर यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह

Haldwani में हाथी का हमला, टांडा रेंज के जंगल में 2 लोगों की मौत

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी के टांडा रेंज में लालकुआं से

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर में सुपारी देकर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kanker Attempt to Murder Case: कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की जीत की लय तोड़ी

Edit by : Aanya Saran पंजाब किंग्स (PBKS) को मंगलवार को मुल्लनपुर