Wheat Procurement Record : मध्यप्रदेश ने हरियाणा और पंजाब को पछाड़ा,10 लाख किसानों से 63 लाख टन गेहूं खरीदा
Wheat Procurement Record : मध्य प्रदेश ने एक बार फिर गेहूं खरीदी के मामले में पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। यहां अभी तक समर्थन मूल्य पर 10 लाख किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है, जो देश में सर्वाधिक है। गेहूं खरीदी में लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या 10 लाख से पार हो गई है। इसी के साथ प्रदेश ने हरियाणा और पंजाब को पछाड़ा दिया है। राज्य सरकार ने तमाम चुनौतियों के बीच 10 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर 63 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। इसी के साथ प्रदेश ने रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश में रोज औसतन 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी हो रही है।
Wheat Procurement Record : गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख 23 मई तय की गई है। तब तक प्रदेशभर में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी होगी। प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में 9 अप्रैल से और बाकी संभाग में 15 मई से खरीदी चल रही है। गेहूं बेचने कुल 19 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। खरीदी कोटा पूरा होने पर भी सभी किसान गेहूं नहीं बेच पाए तो सरकार तारीख बढ़ा सकती है।प्रदेश में गेहूं का उपार्जन भले ही देरी से शुरू हुआ लेकिन यह अब पटरी पर है। प्रदेश ने यह उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उस वक्त हासिल की गई है, जब सरकार ने इस बार 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा है।
Wheat Procurement Record : जानकारी के लिये- मध्य प्रदेश ने एक बार फिर गेहूं खरीदी के मामले में पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। यहां अभी तक समर्थन मूल्य पर दस लाख किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है, जो देश में सर्वाधिक है। पंजाब इसलिए क्योंकि यहां उपार्जन का लक्ष्य 132 लाख टन है, जो प्रदेश से 32 लाख टन अधिक है। यहां अभी तक साढ़े सात लाख किसानों से उपज खरीदी गई है। हरियाणा में नौ लाख 20 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर सरकार को गेहूं बेचा है।
read more : Somnath Swabhiman Parv : रायपुर में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, CM विष्णुदेव साय ने किया रुद्राभिषेक

